भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं जनसंघ से तीन बार विधायक रहे 92 वर्षीय मोहनलाल कपूर की रविवार को मृत्यु हो गयी थी। सोमवार की सुबह गढ़ रोड स्थित दामोदर कालोनी से उनकी अंतिम शवयात्रा निकाली गई। उनका पार्थिव शरीर सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर ले जाया गया। मुखाग्नि उनके द्वितीय पुत्र दीपक कपूर ने दी। इससे पूर्व दामोदर कालोनी आवास पर तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों की भीड़ लगी रही। उधर गारद पुलिस ने सलामी दी। एडीएम सिटी मुकेशचन्द्र ने भी उन्हें सलामी देते हुए श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। उधर उनके निधन से परिजनों को ही नहीं बल्कि भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को भी काफी आघात पहुंचा है। गत रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित चिकित्सक पुत्र डा. राजेश कपूर के आवास पर जनसंघ से मेरठ में तीन बार विधायक रहे भाजपा के वयोवृद्ध नेता मोहनलाल कपूर का निधन हो गया था। डा. राजेश कपूर ने बताया कि वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। वृद्धावस्था होने की वजह से कई बीमारियों से ग्रसित थे। बाद में उनका पार्थिव शरीर को उनके द्वितीय पुत्र दीपक कपूर के गढ़ रोड स्थित दामोदर कालोनी आ