सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फ़ैसला सुनाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट को निचली अदालत की जज अर्चना सिन्हा के ख़िलाफ़ कार्रवाई का आदेश दिया है। दिल्ली की एक निचली अदालत में जज अर्चना सिन्हा के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि जजों के ऐसे व्यवहार से ही न्यायपालिक की बदनामी होती है। सुप्रीम कोर्ट ने अर्चना को 10 मई में कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। दरअसल 23 अप्रैल को जज अर्चना सिन्हा ने उधम सिंह जैन चैरिटेबल ट्रस्ट को आत्मा राम बिल्डर की जगह खाली करने के आदेश पर रोक लगा दी थी, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 6 अक्टूबर को उधम सिंह को घर खाली करने का आदेश दिया था।
जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को
Comments
Post a Comment