Skip to main content

मनवीर पर 50 हज़ार का ईनाम

ग्रेटर नोएडा के बट्टा गांव में अब मातमी सन्नटा पसरा हुआ है। गांव में केवल महिला, बच्चे और घायल लोग मौज़ूद हैं। पुलिस ने बल प्रयोग के बाद गांव के सारे पुरुषों ने गांव खाली कर दिया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, वहीं पुलिस ने स्थानीय किसान नेता मनवीर तेवटिया की तलाश तेज़ कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने अब तेवतिया पर इनाम भी घोषित कर दिया है। पुलिस ने तेवटिया पर पचास हज़ार रुपये का इनाम रखा है तेवटिया की तलाश में पुलिस ने पूरे गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन की आड़ में पुलिस ने महिलाओं को सरेआम गांव में पीटा। मकान तोड़ दिए और घरों के क़ीमती सामान को तहस-नहस कर दिया। तीन हज़ार की आबादी वाले गांव में पुलिस सबसे मनवीर तेवटिया के बारे में पूछ रही है। फ़िलहाल पुलिस के डर से गांव के सभी पुरुष फ़रार हैं और सिर्फ़ महिलाएं और बच्चे गांव ही में हैं। पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों और पुलिस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई थी जिसमे 2 पुलिसवाले शामिल थे।
ग्रेटर नोएडा किसान आंदोलन की चपेट में अब आगरा का गढ़ीरामी गांव भी आ गया है। किसानों और पुलिस में झड़प की ख़बर है। किसानों ने कई गाड़ियों में आग दी है। पुलिस और किसानों के बीच फ़ायरिंग लगातार जारी है। दोनों तरफ़ से लगातार गोलियां चलाईं जा रही हैं, जिसमें पीएसी का एक जवान भी घायल हो गया है। ग्रेटर नोएडा के भट्टा गांव से भड़की यह आग आगरा के गढ़ीराम तक पहुंच गई है।
उधर ग्रेटर नोएडा में आज भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस ने स्थानीय किसान नेता मनवीर तेवटिया की तलाश तेज़ कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने अब तेवतिया पर इनाम भी घोषित कर दिया है। पुलिस ने तेवटिया पर पचास हज़ार रुपये का इनाम रखा है। तेवटिया की तलाश में पुलिस ने पूरे गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन की आड़ में पुलिस ने महिलाओं को सरेआम गांव में पीटा। मकान तोड़ दिए और घरों के क़ीमती सामान को तहस-नहस कर दिया गया। तीन हज़ार की आबादी वाले गांव में पुलिस सबसे मनवीर तेवटिया के बारे में पूछ रही है। फ़िलहाल पुलिस के डर से गांव के सभी पुरुष फ़रार हैं और सिर्फ़ महिलाएं और बच्चे गांव ही में हैं। पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।
किसानों और पुलिस के बीच हुई फ़ायरिंग में अब तक दो पुलिसवाले और 2 किसानों की मौत हो चुकी है। वहीं गौतबुद्धनगर के डीएम को भी गोली लगी है और 15 पुलिस वाले घायल हो गए हैं। 21 किसानों को गिरफ़्तार किया गया है। ग़ौरतलब है कि अपने ज़मीनों के लिए ज़्यादा मुआवज़े की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं। वहीं एक तरफ़ जहां राज्य सरकार आंदोलन के पीछे अराजक तत्वों का हाथ होने की बात कह रही हैं, वहीं दूसरी तरफ़ बीजेपी और कांग्रेस को बीएसपी पर निशाना साधने का मौक़ा मिल गया है।वहीं किसानों के आंदोलन ने बीएसपी सरकार की नींद उड़ा दी है। सरकार सफ़ाई दे रही है कि किसानों के सभी मुद्दों को सुलझा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, किसान नेता मनवीर तेवतिया आंदोलनकारी किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। किसानों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। राहत देने वाली ख़बर यह है कि इस सब के बीच यूपी रोडवेज के जिन तीन कर्मचारियों को किसानों ने शुक्रवार को बंधक बनाया था, उन्हें सही सलामत छुड़ा लिया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के इंतज़ाम कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बहरहाल जब तक किसान और सरकार इस समस्या के समाधान तक नहीं पहुंचते, तब यह आंदोलन जारी रहने की आशंका है।

Comments

Popular posts from this blog

'जनवाणी' का शानदार आगाज

जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को 

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...

पाकी का कंपाउंडिंग मानचित्र निरस्त, गिरेगी बिल्डिंग

शताब्दीनगर डिवाइडर रोड पर हुआ है फैक्ट्री का निर्माण   मेरठ की पाकी इंटरप्राइजेज की शताब्दीनगर स्थित बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण(एमडीए) ने निरस्त कर दिया है। प्राधिकरण में पाकी इंटरप्राइजेज की बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र दाखिल किया गया था, जिसकी जांच पड़ताल के बाद प्राधिकरण इंजीनियरों ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। दरअसल, तीन हजार वर्ग मीटर जमीन में शताब्दीनगर स्थित डिवाइडर पर अचार की फैक्ट्री बनाई जा रही है। यह फैक्ट्री पंकज गोयल की बताई गई है। इंजीनियरों की टीम ने जो कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण में दाखिल किया गया था, उसकी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, जिसमें लिंटर के आगे निकाले गए छज्जे पर तीन मंजिल तक बिल्डिंग उठा दी गई है, जो नियमविरुद्ध है। इसी वजह से पूरी बिल्डिंग को कंपाउंडिंग के दायरे से बाहर कर दिया गया हैं। यही नहीं, सर्विस रोड पर फैक्ट्री मालिक ने टॉयलेट के टैंक बना दिए। इसका उल्लेख भी इंजीनियरों ने अपनी रिपोर्ट में किया हैं। इस वजह से भी कंपाउंडिंग के मानचित्र को निरस्त करना बताया जा रहा है। फिर फैक्ट्री के चारों दिशाओं में दमकल व...