पाकिस्तान के पश्चिमी इलाक़े में एक अदालत परिसर के बाहर एक धमाका हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई औऱ कई लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, पेशावर से क़रीब नौशेरा में ज़िला अदालत परिसर के मेन गेट पर यह विस्फोट हुआ। धमाके के बारे में कहा जा रहा है कि यह विस्फोट आत्मघाती हमलावरों ने किया है। पुलिस पूरे इलाक़े को घेर कर तलाशी ले रही है। बचाव दलों ने घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने विस्फोट की कड़ी निंदा की और घायलों को सही इलाज मुहैया कराने के लिए
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को टाइम्स मैगज़ीन ने सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। इंदिरा गांधी को टाइम मैगज़ीन ने 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नौंवा स्थान दिया है। वहीं इस लिस्ट में मदर टेरेसा को 22वां स्थान दिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान देश ने आर्थिक मंदी, सूखा और भ्रष्टाचार का दौर देखा, तो वहीं उन्हीं के शासनकाल में देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्व हुआ और उन्हीं के दिशा निर्देश में एक नये देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस लिस्ट में इस सूची में सबसे पहला नाम है अमेरिकी महिला जेन एडम्स का है, जिन्होंने महिलाओं के वोट देने के अधिकार की वकालत की थी। साथ ही, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को छठें स्थान पर जगह दी गई है।
Comments
Post a Comment