Skip to main content

युवी-हरभजन को पर्ल्स का तोहफ़ा

विश्व विजेता टीम इंडिया के खिलाडियों को अब सम्मान दिया है आपके अपने पर्ल्स ग्रुप ने। मोहाली में बनने जा रही पर्ल्स सिटी में टीम इंडिया के खिलाड़ी हरभजन सिंह और युवराज सिंह को 500 गज का प्लॉट इनाम में देकर नवाज़ा गया है। यानि मोहाली की ख़ूबसूरत पर्ल्स सिटी में अब घर होगा टीम इंडिया के इन दो सितारों का भी।
पर्ल्स परिवार के साथ दिग्गज खिलाडियों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। पहले ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी ब्रेट ली जुडे। उनकी गेंदों की गति जैसी तेज़ी के साथ इंफ़्रासट्रक्चर और रियल एस्टेट की दुनिया में क़दम बढाते पर्ल्स ग्रुप के साथ अब विश्व कप में तहलका मचाने वाले टीम के युवराज और पंजाब के पुत्तर टर्बनेटर हरभजन सिंह भी खड़े हैं आपके अपने पर्ल्स ग्रुप के साथ। ख़ास बात यह कि टीम इंडिया के ये दोनो दिग्गज पर्ल्स ग्रुप की मोहाली में 1000 एकड से भी ज़्यादा के एरिया में फैली मॉडर्न सहूलियतों से लैस पर्ल्स सिटी में आशियाना बनाने जा रहे हैं।
इस मौक़े पर पर्ल्स ग्रुप के डायेरेक्टर एच एस भंगू, कंवलजीत सिंह तूड, सिकंदर सिंह, गुरमीत सिंह, एम.डी सुखदेव सिंह और एग्जूक्यूटिव डायरेक्टर सुब्रत भट्टाचार्य ख़ास तौर से मौज़ूद रहे। मौक़े पर पर्ल्स ग्रुप की तरफ़ से साफ़ किया गया कि खेलों के साथ पर्ल्स ग्रुप का जुडाव आगे भी जारी रहेगा। चंडीगढ के सटे मोहाली में बसने जा रही पर्ल्स सिटी के बाशिंदे इस बात से उत्साहित हैं कि खेल के मैदान में चमकने वाले सितारे अब उनके घर के पास बसने जा रहे हैं। और हो भी क्यों नहीं, टीम इंडिया के इन धुरंधरों का का पड़ोसी बनना कौन नहीं चाहता

Comments

Popular posts from this blog

इंदिरा सदी की नौवीं शक्तिशाली महिला

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को टाइम्स मैगज़ीन ने सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। इंदिरा गांधी को टाइम मैगज़ीन ने 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नौंवा स्थान दिया है। वहीं इस लिस्ट में मदर टेरेसा को 22वां स्थान दिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान देश ने आर्थिक मंदी, सूखा और भ्रष्टाचार का दौर देखा, तो वहीं उन्हीं के शासनकाल में देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्व हुआ और उन्हीं के दिशा निर्देश में एक नये देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस लिस्ट में इस सूची में सबसे पहला नाम है अमेरिकी महिला जेन एडम्स का है, जिन्होंने महिलाओं के वोट देने के अधिकार की वकालत की थी। साथ ही, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को छठें स्थान पर जगह दी गई है।

'जनवाणी' का शानदार आगाज

जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को 

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...