Skip to main content

आईपीएल में सचिन बनाम गिलक्रिस्ट

आईपीएल में आज का पहला मुक़ाबला होगा सीजन की दो सबसे फिसड्डी टीम हैदराबाद की डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स के बीच। हालांकि नतीजे का दोनों टीमों पर कोई असर नहीं पडने वाला, क्योंकि दोनों टीमें अंतिम चार की दौड से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। लेकिन जीत के साथ दोनों प्वाईंटस टेबल पर अपनी स्थिती ज़रूर सुधारना चाहेगी।
दोनों टीमें प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है और दोनों टीम के लिए अब जीत के कोई मायने नहीं। क्योंकि पुणे वॉरियर्स हो या फिर डेक्कन चार्जर्स, दोनों ने जीते हैं अब तक दस में से महज़ तीन मुक़ाबले। जबकि सात में देखना पड़ा है हार का मुंह। लेकिन बाकी बचे मैचों में दोनों टीमें चाहेंगी कि वे चखे जीत का स्वाद। पहले बात पुणे वॉरियर्स की। युवराज के वीरों ने पिछले मुक़ाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को मात दी है। लेकिन अब सामने है संगाकारा की सेना। युवी की टीम में वैसे तो कई धुरंधर मौज़ूद हैं, लेकिन सबकी नज़रें एक बार फिर जेसी राइडर, रॉबिन उथप्पा और ख़ुद कप्तान युवराज पर होगी।
आंकड़ो पर नज़र डाले तो युवी अब तक दस मैचों में एक सौ उन्तालीस की स्ट्राइक रेट से 294 रन ठोक चुके हैं। वही राइडर के नाम दस मैचों में 238 और उथप्पा ने जड़े है इतने ही मैचों में 247 रन। हालांकि युवी को टीम में शामिल हुए सौरव गांगुली से अच्छे प्रदर्शन की आस है।
आईपीएल में आज दूसरा मुक़ाबला होगा प्वाईंट्स टेबल की टॉपर मुंबई इंडियंस और अंतिम चार में पहुंचने की जद्दोजहद में जुटी किंग्स इलेवन पंजाब के बीच। आईपीएल में बने रहने के लिए गिलक्रिस्ट की टीम को हर हाल मे चाहिए जीत।

Comments

Popular posts from this blog

'जनवाणी' का शानदार आगाज

जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को 

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...

पाकी का कंपाउंडिंग मानचित्र निरस्त, गिरेगी बिल्डिंग

शताब्दीनगर डिवाइडर रोड पर हुआ है फैक्ट्री का निर्माण   मेरठ की पाकी इंटरप्राइजेज की शताब्दीनगर स्थित बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण(एमडीए) ने निरस्त कर दिया है। प्राधिकरण में पाकी इंटरप्राइजेज की बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र दाखिल किया गया था, जिसकी जांच पड़ताल के बाद प्राधिकरण इंजीनियरों ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। दरअसल, तीन हजार वर्ग मीटर जमीन में शताब्दीनगर स्थित डिवाइडर पर अचार की फैक्ट्री बनाई जा रही है। यह फैक्ट्री पंकज गोयल की बताई गई है। इंजीनियरों की टीम ने जो कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण में दाखिल किया गया था, उसकी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, जिसमें लिंटर के आगे निकाले गए छज्जे पर तीन मंजिल तक बिल्डिंग उठा दी गई है, जो नियमविरुद्ध है। इसी वजह से पूरी बिल्डिंग को कंपाउंडिंग के दायरे से बाहर कर दिया गया हैं। यही नहीं, सर्विस रोड पर फैक्ट्री मालिक ने टॉयलेट के टैंक बना दिए। इसका उल्लेख भी इंजीनियरों ने अपनी रिपोर्ट में किया हैं। इस वजह से भी कंपाउंडिंग के मानचित्र को निरस्त करना बताया जा रहा है। फिर फैक्ट्री के चारों दिशाओं में दमकल व...