Skip to main content

आगरा में ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन को लेकर 24 के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

नोएडा में प्रदर्शनकारियो को रोकती पुलिस - फाइल फोटो
लखनउ, नौ मई : उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के एतमादपुर में कल जमीन अधिग्रहण के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों के हिंसक विरोध प्रदर्शन और आगजनी के मामले में चार मामले दर्ज किये गए हैं।
आगरा के पुलिस उप महानिरीक्षक असीम अरुण ने ‘भाषा’ को टेलीफोन पर बताया ‘‘इस मामले में अब तक 24 लोगों के खिलाफ नाजमद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है । इन लोगों के नाम पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थिति बिल्कुल सामान्य है । कल हुई घटना के सिलसिले में निर्माण कम्पनियों ने तीन तथा पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।अरुण ने बताया कि किसी तरह की हिंसक घटना को रोकने के लिये एतमादपुर में और उसके आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।उन्होंने बताया ‘‘क्षेत्र में पुलिस के 400 जवानों, दो कम्पनी पीएसी तथा एक कम्पनी रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है।’’ कल हुई आगजनी के बाद उस स्थान पर निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है।गौरतलब है कि एतमादपुर तहसील में चौगान गांव में कल ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प में चार पुलिसकर्मी तथा कुछ गांववासी जख्मी हो गए थे।उग्र ग्रामीणों की ओर से पथराव और आगजनी की घटना के साथ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया और कथित रूप से गोलीबारी भी की गई थी। हिंसा पर उतारू भीड़ को तितर-बितर करने के लिये पुलिस ने बल प्रयोग किया था।

Comments

Popular posts from this blog

इंदिरा सदी की नौवीं शक्तिशाली महिला

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को टाइम्स मैगज़ीन ने सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। इंदिरा गांधी को टाइम मैगज़ीन ने 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नौंवा स्थान दिया है। वहीं इस लिस्ट में मदर टेरेसा को 22वां स्थान दिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान देश ने आर्थिक मंदी, सूखा और भ्रष्टाचार का दौर देखा, तो वहीं उन्हीं के शासनकाल में देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्व हुआ और उन्हीं के दिशा निर्देश में एक नये देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस लिस्ट में इस सूची में सबसे पहला नाम है अमेरिकी महिला जेन एडम्स का है, जिन्होंने महिलाओं के वोट देने के अधिकार की वकालत की थी। साथ ही, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को छठें स्थान पर जगह दी गई है।

'जनवाणी' का शानदार आगाज

जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को 

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...