Skip to main content

अमेरिका ने जारी किए लादेन के टेप

ओसामा बिन लादेन फाइल फोटो
अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के पांच वीडियो टेप जारी किए हैं। ये वीडियो टेप एबटाबाद में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान ओसामा के ठिकाने से बरामद हुए हैं। इन वीडियो टेप्स को अमेरिकी नेवी कमांडोज़ 'सील' ने बरामद किया है। इन वीडियो टेप्स के ज़रिए लादेन का एक नया चेहरा दुनिया के सामने आय़ा है। इन टेप्स में टीवी देखते लादेन को कैमरे में क़ैद किया गया है।
ओसामा बिन लादेन की दाढ़ी सफ़ेद हो चुकी थी। लादेन बूढ़ा हो चुका था। इन तस्वीरों में कमरे में इत्मीनान से बैठे लादेन ने सिर पर टोपी पहनी हुई और और कंबल ओढ़ा हुआ है। बूढ़ा लादेन कमरे में बैठा अरबी टीवी पर अपने फ़ुटेज देख रहा है। टीवी में ओबामा की तस्वीर के साथ लादेन की तस्वीरें दिखाई जा रही हैं। लादेन के कमरे में केबल कनेक्शन है और वह टीवी पर अपनी ख़बरें देख रहा है। ओसामा दुनिया भर के न्यूज़ चैनल देखता था। अपने बुढ़ापे में ओसामा शारीरिक तौर पर कमज़ोर हो चुका था। उसकी दाढ़ी के बाल बिल्कुफ सफ़ेद हो चुके थे। साल 2007 में सामने आए अपने वीडियो टेप के बाद ओसामा बिन लादेन का शायद यह पहला वीडियो है।
अपने दूसरे वीडियो में लादेन अमेरिका के ख़िलाफ़ अपना वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर रहा है। अक्तूबर या नवंबर 2010 को तैयार किए गए वीडियो में ओसामा बिन लादेन सफ़ेद टोपी पहने अपना एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर रहा है। इस वीडियो में कोई आवाज़ नहीं है, लेकिन पेंटागन अधिकारियों का मानना है कि यह संदेश अमेरिका के ख़िलाफ़ रिकॉर्ड किया जा रहा था।
ओसामा के तीन वीडियो अमेरिका के नाम संदेश रिकॉर्ड करने के रिहर्सल लगते हैं। बीते सोमवार को पाकिस्तान के ऐबटाबाद शहर के एक घर पर अमेरिकी सेना ने धावा बोलकर अल-क़ायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मार दिया था। ऐबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने पर अमेरिकी कार्रवाई के दौरान पांच वीडियो क़ब्ज़े में लिए गए थे। पेंटागन की तरफ़ से जारी किए गए ये वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के स्थान के बारे में कोई संकेत नहीं देते हैं। यह साफ़ नहीं है कि ये वीडियो ऐबटाबाद के ठिकाने पर रिकॉर्ड किए गए थे या फिर किसी दूसरी जगह पर। क़यास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिकी प्रशासन ने ये वीडियो इसलिए रिलीज़ किए हैं, ताकि जो लोग ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बारे में शक कर रहे हैं उनका शक दूर किया जा सके। फ़िलहाल अमेरिकी एजेंसियां ऐबटाबाद के उस घर से बरामद हुए कम्प्यूटर, डीवीडी, हार्ड ड्राइव और कई अन्य दस्तावेज़ों को खंगालने में जुटी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पाकी का कंपाउंडिंग मानचित्र निरस्त, गिरेगी बिल्डिंग

शताब्दीनगर डिवाइडर रोड पर हुआ है फैक्ट्री का निर्माण   मेरठ की पाकी इंटरप्राइजेज की शताब्दीनगर स्थित बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण(एमडीए) ने निरस्त कर दिया है। प्राधिकरण में पाकी इंटरप्राइजेज की बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र दाखिल किया गया था, जिसकी जांच पड़ताल के बाद प्राधिकरण इंजीनियरों ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। दरअसल, तीन हजार वर्ग मीटर जमीन में शताब्दीनगर स्थित डिवाइडर पर अचार की फैक्ट्री बनाई जा रही है। यह फैक्ट्री पंकज गोयल की बताई गई है। इंजीनियरों की टीम ने जो कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण में दाखिल किया गया था, उसकी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, जिसमें लिंटर के आगे निकाले गए छज्जे पर तीन मंजिल तक बिल्डिंग उठा दी गई है, जो नियमविरुद्ध है। इसी वजह से पूरी बिल्डिंग को कंपाउंडिंग के दायरे से बाहर कर दिया गया हैं। यही नहीं, सर्विस रोड पर फैक्ट्री मालिक ने टॉयलेट के टैंक बना दिए। इसका उल्लेख भी इंजीनियरों ने अपनी रिपोर्ट में किया हैं। इस वजह से भी कंपाउंडिंग के मानचित्र को निरस्त करना बताया जा रहा है। फिर फैक्ट्री के चारों दिशाओं में दमकल व...

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...

भाकियू का आधी रात में चालू हुआ कलक्ट्रेट में धरना, प्रशासन में हड़कंप

  मेरठ में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने आधी रात में डीएम आॅफिस पर डेरा लगा दिया। रात्रि में भाकियू के धरना आरंभ कर देने से अधिकारी भी नहीं समझ पाये कि आखिर रात्रि में धरना क्यों चालू कर दिया हैं। धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि लखीमपुर खीरी में धरने पर बैठे किसानों का पानी और बिजली काटने से किसानों का आक्रोश भड़क गया। 75 घंटे से लखीमपुर खीरी में किसानों को केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ धरना चल रहा हैं।  भारतीय किसान यूनियन के राष्टÑीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर रात्रि में अचानक धरना आरंभ हुआ हैं। किसान अपना हुक्का व टेंट लेकर डीएम आॅफिस पर पहुंचे तथा यहीं पर अपना डेरा जमा दिया। किसानों के रात्रि में धरने पर बैठने से  प्रशासन में खलबली मच गई। सुबह तक किसानों की भीड़ कलक्ट्रेट में बढ़ जाएगी। ऐसा माना जा रहा हैं। यहां धरने का नेतृत्व रविंद्र सिंह दौरालिया कर रहे हैं।  केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टोनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों का धरना चल रहा हैं। किसानों पर दर्ज कराये गए मुकदमों को वापस करने की मांग को लेकर किसान धर...