Skip to main content

फ़ुकुशिमा में रिपेयर के वीडियो जारी

जापान : जापान के फ़ुकुशिमा परमाणु रिएक्टर में कर्मचारियों के अंदर जाने के वीडियो जारी किए गए हैं। अंदर जाने वाले कर्मचारी रिएक्टर नंबर एक में नए सिरे से कूलिंग सिस्टम लगाने के लिए जा रहे हैं, जिससे रिएक्टर से निकल रहे विकिरण को नियंत्रित किया जा सके। मार्च में आए भूकंप और सुनामी के बाद पहली बार कर्माचारियों को अंदर भेजा गया है। इस वीडियो को टोक्यो इलैक्ट्रिक पॉवर कंपनी ने जारी किया है। जापान में आए भूकंप और सुनामी ने यहां क़रीब 14 हज़ार लोगों की जान ली है, जबकि क़रीब इतने ही लोग अब भी लापता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पाकी का कंपाउंडिंग मानचित्र निरस्त, गिरेगी बिल्डिंग

शताब्दीनगर डिवाइडर रोड पर हुआ है फैक्ट्री का निर्माण   मेरठ की पाकी इंटरप्राइजेज की शताब्दीनगर स्थित बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण(एमडीए) ने निरस्त कर दिया है। प्राधिकरण में पाकी इंटरप्राइजेज की बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र दाखिल किया गया था, जिसकी जांच पड़ताल के बाद प्राधिकरण इंजीनियरों ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। दरअसल, तीन हजार वर्ग मीटर जमीन में शताब्दीनगर स्थित डिवाइडर पर अचार की फैक्ट्री बनाई जा रही है। यह फैक्ट्री पंकज गोयल की बताई गई है। इंजीनियरों की टीम ने जो कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण में दाखिल किया गया था, उसकी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, जिसमें लिंटर के आगे निकाले गए छज्जे पर तीन मंजिल तक बिल्डिंग उठा दी गई है, जो नियमविरुद्ध है। इसी वजह से पूरी बिल्डिंग को कंपाउंडिंग के दायरे से बाहर कर दिया गया हैं। यही नहीं, सर्विस रोड पर फैक्ट्री मालिक ने टॉयलेट के टैंक बना दिए। इसका उल्लेख भी इंजीनियरों ने अपनी रिपोर्ट में किया हैं। इस वजह से भी कंपाउंडिंग के मानचित्र को निरस्त करना बताया जा रहा है। फिर फैक्ट्री के चारों दिशाओं में दमकल व...

‘माफी मांगे दिग्विजय’

बीजेपी सेक्रेटरी किरीट सोमाया ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से माफी मांगने के लिए कहा है। दरअसल हाल ही में दिग्विजय सिंह ने गडकरी पर आय से अधिक संम्पत्ति रखने का आरोप लगाया था और इसके लिए जांच की मांग की थी। जिसके बाद अब दिग्विजय से माफी मांगने के लिए कहा गया है। सोमाया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से बीजेपी नेताओं पर बिना किसी सबूत के आरोप लगाती रहती है क्योंकि कांग्रेस घोटालों पर से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है।

अवैध निर्माण की बाढ़

 न्यू ट्रांसपोर्ट नगर था प्लानिंग में बन गई अवैध कालोनियां रामबोल तोमर महायोजना 2031 पर प्लान चल रहा है। तमाम नियमों को लागू किया जा रहा है ।इससे पहले महायोजना 2021 पर काम हुआ था ।तब मेरठ विकास प्राधिकरण ने न्यू ट्रांसपोर्ट नगर बागपत रोड स्थित पांचली खुर्द गांव में विकसित करने का प्लान तैयार किया था ।क्योंकि शहर में ट्रांसपोर्ट नगर से जाम की समस्या पैदा हो गई है ।इसी वजह से महायोजना 2021 में मेरठ विकास प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर ले जाने का प्लान किया था ।जिसमें पांचली खुर्द में न्यू ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाना था इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी प्रशासन ने पूरी कर ली थी ।मेरठ विकास प्राधिकरण 6 करोड रुपए प्रशासन को जमीन अधिग्रहण करने के लिए दे भी चुका था । वर्तमान में मेरठ विकास प्राधिकरण कि न्यू ट्रांसपोर्ट नगर कि प्लानिंग को बिल्डर अवैध कालोनियां विकसित कर पलीता लगा रहे हैं । करीब 60 बिघा से ऊपर जमीन पर अवैध कालोनियां बना दी गई है ।कमिश्नर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर की दमदार प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन बिल्डर इस योजना को पलीता लगाने में जुटे हैं अब प्राधिकरण के...