पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने एबटाबाद में ओसामा के ख़िलाफ़ की गई अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे देश की संप्रभुता के लिए ख़तरा बताया। एबटाबाद में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने गिलानी और ज़रदारी का नाम लिए बगैर लादेन के ख़िलाफ़ अमेरिकी फ़ौज की कार्रवाई को पाकिस्तान की एकता और संप्रभुता के ख़िलाफ़ क़रार दिया है। वे मार्च महीने से ही अपना इलाज कराने लंदन गए हुए थे।
जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को
Comments
Post a Comment