Skip to main content

आसान नहीं तिकड़ी के तिलिस्म को तोड़ना


टीम इंडिया के तीन जाबांज पर एक बार फिर रहेगी जिम्मेदारी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की भारतीय मध्यक्रम की तिलस्मी त्रिमूर्ति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है और चार नवंबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज़ में कीवियों के लिए इन तीनों से पार पाना आसान नहीं होगा। न्यूजीलैंड के लिए भारत को भारतीय सरजमीं पर हराना कभी आसान नहीं रहा है और जहां तक तेंदुलकर, द्रविड़ व लक्ष्मण का सवाल है तो उन्होंने कीवियों के खिलाफ स्वदेश और विदेश दोनों स्थानों पर खूब रन बटोरे हैं।
सबसे पहले बात रिकार्डों के बादशाह सचिन रमेश तेंदुलकर का मास्टर के नाम पर तो इन दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भी है। तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 19 टेस्ट मैच की 32 पारियों में 52.07 की औसत से 1406 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक भी शामिल हैं। जिसमें उनका बेस्ट रहा 217 रन का। इस तिकड़ी के दूसरे खिलाड़ी है ‘द वॉल भी सचिन से किसी भी मायने में पीछे नहीं हैं। टीम इंडिया के श्रीमान भरोसेमंद ने कीवियों के खिलाफ 12 टेस्ट की 24 पारियों में 59.90 की औसत से 1318 रन बनाए है और इन दोनों के बाद बात सबसे बड़े लड़ैय्या वीवीएलक्ष्मण की। जिन्होंने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 मैचों में 601 रन बनाए हैं और उनका औसत रहा 60.10का। यानी साफ है इन तीनों बल्लेबाजों ने न केवल अपनी सरज़मी पर बल्कि न्यूज़ीलैंड की धरती पर भी कीवि गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और इसका सबूत है उनका लाजवाब रिकार्ड। तो इतना तय है कि इस सीरीज में न्यूज़ीलैंड के लिए राह बिल्कुल आसान नहीं रहनेवाली है।

Comments

Popular posts from this blog

पाकी का कंपाउंडिंग मानचित्र निरस्त, गिरेगी बिल्डिंग

शताब्दीनगर डिवाइडर रोड पर हुआ है फैक्ट्री का निर्माण   मेरठ की पाकी इंटरप्राइजेज की शताब्दीनगर स्थित बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण(एमडीए) ने निरस्त कर दिया है। प्राधिकरण में पाकी इंटरप्राइजेज की बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र दाखिल किया गया था, जिसकी जांच पड़ताल के बाद प्राधिकरण इंजीनियरों ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। दरअसल, तीन हजार वर्ग मीटर जमीन में शताब्दीनगर स्थित डिवाइडर पर अचार की फैक्ट्री बनाई जा रही है। यह फैक्ट्री पंकज गोयल की बताई गई है। इंजीनियरों की टीम ने जो कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण में दाखिल किया गया था, उसकी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, जिसमें लिंटर के आगे निकाले गए छज्जे पर तीन मंजिल तक बिल्डिंग उठा दी गई है, जो नियमविरुद्ध है। इसी वजह से पूरी बिल्डिंग को कंपाउंडिंग के दायरे से बाहर कर दिया गया हैं। यही नहीं, सर्विस रोड पर फैक्ट्री मालिक ने टॉयलेट के टैंक बना दिए। इसका उल्लेख भी इंजीनियरों ने अपनी रिपोर्ट में किया हैं। इस वजह से भी कंपाउंडिंग के मानचित्र को निरस्त करना बताया जा रहा है। फिर फैक्ट्री के चारों दिशाओं में दमकल व...

भाकियू का आधी रात में चालू हुआ कलक्ट्रेट में धरना, प्रशासन में हड़कंप

  मेरठ में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने आधी रात में डीएम आॅफिस पर डेरा लगा दिया। रात्रि में भाकियू के धरना आरंभ कर देने से अधिकारी भी नहीं समझ पाये कि आखिर रात्रि में धरना क्यों चालू कर दिया हैं। धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि लखीमपुर खीरी में धरने पर बैठे किसानों का पानी और बिजली काटने से किसानों का आक्रोश भड़क गया। 75 घंटे से लखीमपुर खीरी में किसानों को केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ धरना चल रहा हैं।  भारतीय किसान यूनियन के राष्टÑीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर रात्रि में अचानक धरना आरंभ हुआ हैं। किसान अपना हुक्का व टेंट लेकर डीएम आॅफिस पर पहुंचे तथा यहीं पर अपना डेरा जमा दिया। किसानों के रात्रि में धरने पर बैठने से  प्रशासन में खलबली मच गई। सुबह तक किसानों की भीड़ कलक्ट्रेट में बढ़ जाएगी। ऐसा माना जा रहा हैं। यहां धरने का नेतृत्व रविंद्र सिंह दौरालिया कर रहे हैं।  केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टोनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों का धरना चल रहा हैं। किसानों पर दर्ज कराये गए मुकदमों को वापस करने की मांग को लेकर किसान धर...

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...