Skip to main content

नोएडा की ऊंची इमारतों में रहना खतरनाक


दिल्ली से सटे नोएडा में बन रही ऊंची- ऊंची इमारतों में रहना खतरनाक भी हो सकता है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ने खुलासा किया है कि नोएडा की एक तिहाई इमारतों को भूकंपरोधी नहीं बनाया गया है। इसका पता लगाने के लिए एक सर्वे कराया गया था। अगर रिक्टर स्केल पर 7 से ज़्यादा का भूकंप आता है, तो नोएडा में जान माल का भारी खतरा हो सकता है। नोएडा अथॉरिटी की ओर से कराई गई एक रिसर्च में पता लगा है कि यहां के 30 फीसदी मकान भूकंप के लिहाज से सुरक्षित नहीं है। आपको बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा को भूकंप के लिहाज से हाई रिस्क जोन में रखा गया है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में बिल्डर भूकंप के खतरे के हिसाब से इमारतें तैयार नहीं कर रहे हैं। डिजास्टर मैनेजमेंट की जांच में यह भी साफ हुआ है कि अगर इन इलाकों में भूंकप आती है, तो जान माल का भारी नुकसान हो सकता है। नोएडा अथॉरिटी को खुद पता है कि बिल्डर कितनी बड़ी गड़बड़ी कर रहे हैं। इसके बाद भी अभी तक ऐसे बिल्डरों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में घर खरीदनेवालों को खुद ही इसकी पड़ताल करनी चाहिए कि बिल्डर ने भूकंपरोधी सर्टिफिकेट हासिल किया है या नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

पाकी का कंपाउंडिंग मानचित्र निरस्त, गिरेगी बिल्डिंग

शताब्दीनगर डिवाइडर रोड पर हुआ है फैक्ट्री का निर्माण   मेरठ की पाकी इंटरप्राइजेज की शताब्दीनगर स्थित बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण(एमडीए) ने निरस्त कर दिया है। प्राधिकरण में पाकी इंटरप्राइजेज की बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र दाखिल किया गया था, जिसकी जांच पड़ताल के बाद प्राधिकरण इंजीनियरों ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। दरअसल, तीन हजार वर्ग मीटर जमीन में शताब्दीनगर स्थित डिवाइडर पर अचार की फैक्ट्री बनाई जा रही है। यह फैक्ट्री पंकज गोयल की बताई गई है। इंजीनियरों की टीम ने जो कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण में दाखिल किया गया था, उसकी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, जिसमें लिंटर के आगे निकाले गए छज्जे पर तीन मंजिल तक बिल्डिंग उठा दी गई है, जो नियमविरुद्ध है। इसी वजह से पूरी बिल्डिंग को कंपाउंडिंग के दायरे से बाहर कर दिया गया हैं। यही नहीं, सर्विस रोड पर फैक्ट्री मालिक ने टॉयलेट के टैंक बना दिए। इसका उल्लेख भी इंजीनियरों ने अपनी रिपोर्ट में किया हैं। इस वजह से भी कंपाउंडिंग के मानचित्र को निरस्त करना बताया जा रहा है। फिर फैक्ट्री के चारों दिशाओं में दमकल व...

खाकी पर हमला, सिपाही घायल

 मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में खाकी पर हमला कर दिया।हमले में देख पुलिसकर्मी घायल हो गया है,जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायल सिपाही का नाम अमित बताया गया है जिसकी डॉक्टरी जिला अस्पताल में हुई है । हालांकि अभी घायल सिपाही की तरफ से लिसाड़ी गेट थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है । मारपीट की वजह क्या है इसे पुलिस के आला अफसर भी छुपा रहे हैं ।
Verdict 2009 Manmohan to stake claim to form government today The Congress Parliamentary Party leader Manmohan Singh is most likely stake claim to form the new government after consultation with their allies today. Do you favour inclusion of more young faces in the new ministry? Surfers' Response UPA tally jumps to 315 as BSP, SP, some others extend support Congress lays down the law Mamata pledges support to UPA government PM may be sworn in on May 22 Mothers and sons: Four Gandhis set for face-off Indonesian plane crashes, at least 69 dead A military plane carrying more than 100 people crashed and burst into flames on the