एनसीआर में अपराधों का ग्राफ अचानक बढ़ गया है। देर रात बदमाशों ने ग़ाज़ियाबाद के वसुंधरा इलाक़े में एक आटा व्यापारी की गला रेतकर हत्या कर दी। लेकिन हत्या के बाद लुटेरों ने व्यापारी के शव के पास सवा लाख रुपये छोड़ दिए। जिससे हत्या के मक़सद का पता नहीं चल पा रहा है। 50 साल के विनोद वसुंधरा में किराने की दुकान चलाते थे। ख़ास बात यह भी है कि विनोद के इसी गोदाम पर पहले भी लाखों की लूट हो चुकी है। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को

aprad to badta hi ja raha hai ncr me nahi har gujhai yehi hal hai
ReplyDelete