सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद दहेज हत्या और खुदकुशी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ठाणे में एक 19 साल की एक नवविवाहिता ने दहेज के लालची ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। इन्होंने अपने हैसियत से अधिक दहेज और शादी में खर्च कर अपने लाडली के हाथ पीले किए थे, लेकिन अभी दीपाली के हाथ के मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं था कि उसने खुदकुशी कर ली। दीपाली के घरवालों ने 17 जून को बड़े ही अरमान से उसकी शादी योगेश से की थी, लेकिन शादी के बाद से ही इसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान होकर दीपाली अपने मायके आ गई। रविवार को दीपाली का पति योगेश उसके घर आया और दो लाख रुपये की मांग करते हुए छोड़ने की धमकी देने लगा, जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। दीपाली के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने योगेश और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज और खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। दीपाली और योगेश ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था, लेकिन शायद योगेश के प्यार में लालच की पर्तें चढ़ीं हुईं थी। अगर ऐसा ना होता, तो मुमकिन है कि दीपाली को खुदकुशी जैसा कदम ना उठाना पड़ता। बहरहाल अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को टाइम्स मैगज़ीन ने सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। इंदिरा गांधी को टाइम मैगज़ीन ने 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नौंवा स्थान दिया है। वहीं इस लिस्ट में मदर टेरेसा को 22वां स्थान दिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान देश ने आर्थिक मंदी, सूखा और भ्रष्टाचार का दौर देखा, तो वहीं उन्हीं के शासनकाल में देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्व हुआ और उन्हीं के दिशा निर्देश में एक नये देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस लिस्ट में इस सूची में सबसे पहला नाम है अमेरिकी महिला जेन एडम्स का है, जिन्होंने महिलाओं के वोट देने के अधिकार की वकालत की थी। साथ ही, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को छठें स्थान पर जगह दी गई है।
Comments
Post a Comment