Skip to main content

यूपीए सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव में जबरदस्त कामयाबी से उत्साहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्र की यूपीए सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का ऐलान किया है। सोमवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में करीब दो लाख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी के दि‚गज नेताओं के आत्मविश्वास पर ‘बिहार इफेक्चट’ का असर साफ नजर आया। कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुए भाजपा ने कहा कि यूपीए सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता में पांच साल पूरे करने वाले शिवराज सिंह चौहान के सम्मान में आयोजित ‘कार्यकर्ता गौरव दिवस’ कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेता जुटे। शिवराज सरकार से अपेक्षा भी की गई कि 2014 के आम चुनाव में एनडीए की सरकार बनाने के लिए वह अधिक से अधिक लोकसभा सीटों का योगदान देगी। सीएम ने इस कसौटी पर खरा उतरने का भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा 2013 में न सिर्फ मध्यप्रदेश में तीसरी बार सत्तारूढ़ होगी, बल्कि केंद्र में भी सरकार बनाने के लिए अपना पूरा योगदान देगी।
केंद्र को क्चया हो गया है : एनडीए के संयोजक लालकृष्ण आडवाणी ने कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि आज जिसे देखो वह यही कहता है कि केंद्र की यूपीए सरकार को आखिर हो क्चया गया है? 



 

Comments

Popular posts from this blog

इंदिरा सदी की नौवीं शक्तिशाली महिला

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को टाइम्स मैगज़ीन ने सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। इंदिरा गांधी को टाइम मैगज़ीन ने 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नौंवा स्थान दिया है। वहीं इस लिस्ट में मदर टेरेसा को 22वां स्थान दिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान देश ने आर्थिक मंदी, सूखा और भ्रष्टाचार का दौर देखा, तो वहीं उन्हीं के शासनकाल में देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्व हुआ और उन्हीं के दिशा निर्देश में एक नये देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस लिस्ट में इस सूची में सबसे पहला नाम है अमेरिकी महिला जेन एडम्स का है, जिन्होंने महिलाओं के वोट देने के अधिकार की वकालत की थी। साथ ही, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को छठें स्थान पर जगह दी गई है।

'जनवाणी' का शानदार आगाज

जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को 

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...