ठाणे से लश्कर के दो आतंकवादी महाराष्ट्र एटीएस की गिरफ्त में हैं। दोनों आतंकवादियों की गिरफ्तारी 21 नवंबर को ही हो चुकी थी, लेकिन एटीएस ने इस जानकारी को पूरी तरह से गुप्त रखा था और कोर्ट में पेश कर 2 दिसंबर तक रिमांड पर ले लिया। इनसे एटीएस ने मुंबई, पुणे और औरंगाबाद मिलिट्री कैम्प के मैप बरामद किए हैं। एटीएस की पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि दोनों के निशाने पर महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात के कई शहर थे। जहां ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उन लोगों ने मुंबई सेन्ट्रल स्टेशन की रेकी भी की थी। एटीएस के मुताबिक उन दोनों के निशाने पर ऑयल इंस्टोलेशन थे।
जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को
Comments
Post a Comment