Skip to main content

मुकेश अंबानी का अलिसान बंगला, शाही पार्टी

मुकेश अंबानी के 27 मंज़िला मकान एंटीलिया के लिए  एक शानदार पार्टी हुई, जिसमें सिर्फ़ चुनिंदा लोगों को आमंत्रण मिला. इन भाग्यशाली लोगों ने इस पार्टी का लुत्फ़ उठाया है.  समाचार पत्रों में इस भव्य पार्टी की ख़बर सुर्खुओ में रही है. इस पार्टी में शामिल लोगों में शोभा डे, प्रीति ज़िंटा और आमिर ख़ान के अलावा कुमार मंगलम बिड़ला समेत कई दिगज सामिल हुए थे.
ताजमहल को दुनिया के आश्चर्यों में से एक माना जाता है. मुझे भरोसा है कि मुकेश अंबानी का नया मकान आधुनिक भारत के आश्चर्यों में से एक होने जा रहा है. रिपोर्टों की मानें तो इस मकान को बनाने में एक अरब डॉलर से भी ज़्यादा का ख़र्च आया है. मुंबई के महंगे एल्टामाउंट रोड पर बनी इस आलीशान इमारत में सिनेमाहॉल, कई स्विमिंग पुल और एक हेली पैड भी है. स्थानीय समाचारपत्रों के मुताबिक़ मकान की देखभाल के लिए 600 कर्मचारी रहेंगे. अंबानी परिवार सबसे ऊपर के चार मालों में रहेगा. इस घर में सबसे नीचे मंदिर है तो सबसे ऊपर लाइब्रेरी. इस मकान का डिज़ाइन वास्तु के आधार पर तैयार हुआ है. अखबारों के मुताबिक़ इस मकान का पहला बिजली बिल 70 लाख रुपए का आया है. इस मकान को लेकर विवाद भी हुए हैं, जब कुछ संगठनों ने इस आलीशान मकान और मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की स्थिति के बीच विषमता का ज़िक्र किया.अमरीका की फ़ोर्ब्स मैगज़ीन के मुताबिक़ 53 साल के मुकेश अंबानी 27 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं और दुनिया के अमीरों की सूची में चौथे स्थान पर आते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

इंदिरा सदी की नौवीं शक्तिशाली महिला

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को टाइम्स मैगज़ीन ने सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। इंदिरा गांधी को टाइम मैगज़ीन ने 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नौंवा स्थान दिया है। वहीं इस लिस्ट में मदर टेरेसा को 22वां स्थान दिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान देश ने आर्थिक मंदी, सूखा और भ्रष्टाचार का दौर देखा, तो वहीं उन्हीं के शासनकाल में देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्व हुआ और उन्हीं के दिशा निर्देश में एक नये देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस लिस्ट में इस सूची में सबसे पहला नाम है अमेरिकी महिला जेन एडम्स का है, जिन्होंने महिलाओं के वोट देने के अधिकार की वकालत की थी। साथ ही, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को छठें स्थान पर जगह दी गई है।

'जनवाणी' का शानदार आगाज

जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को 

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...