Skip to main content

आवश्यकता फ्लाई ओवर की, बन रही रोटरी


मेरठ विकास प्राधिकरण(एमडीए) ने हापुड़ स्टैंड चौराहे पर रोटरी बनाने का निर्णय लिया है। इसका प्लान यूएमटीसी से बनवा लिया गया है। जल्द ही रोटरी के निर्माण का कार्य चालू कर दिया जाएगा। गौरतलब बात यह भी है कि हापुड़ स्टैंड चौराहे पर वर्तमान में रोटरी की नहीं, बल्कि फ्लाई ओवर बनाने की आवश्यकता है। क्योंकि जो सर्वे हुआ है, उसमें यह बात सामने आई है कि यहां पर ट्रैफिक ज्यादा है, जिसके चलते रोटरी कामयाब होगी, इस विभागीय अफसरों को भी शंका है। आला अफसर रोटरी बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं, लेकिन यह भी विचारनीय प्रश्न है कि मेरठ विकास प्राधिकरण के पास रोटरी से ज्यादा खर्च करने को बजट भी नहीं है। बजट होता तो फिर फ्लाई ओवर ही बनाया जाता। हापुड़ रोड का एनएचएआई ने चौड़ीकरण व निर्माण तो कर दिया,मगर शहर की एंट्री प्वांइट पर ध्यान नहीं दिया। एनएचएआई की जिम्मेदारी बनती है कि शहर के पार्ट पर भी फ्लाई ओवर का भी निर्माण कराये? बरहाल कुछ भी हो फिलहाल शहर की जनता को रोटरी से ही काम चलाना पड़ेगा। यह भी महत्वपूर्ण है कि रोटरी बनने के बाद जाम नहीं लगेगा, ऐसी संभावनाएं कम है। क्योंकि जिस तरह से सर्वे में यह बात सामने आई है कि ट्रैफिक फ्लाईओवर का है, जबकि निर्माण रोटरी का किया जा जाएगा। रोटरी बड़ी होनी चाहिए।  क्योंकि जयपुर व भोपाल की तरह से बाद में कहीं रोटरी को खत्म करने का निर्णय नहीं करना पड़े। दरअसल, मेरठ विकास प्राधिकरण ने रोटरी बनाने से पहले यूएमटीसी से इसका प्लान तैयार कराया है। इस पर करीब 70 लाख रुपये मेरठ विकास प्राधिकरण का खर्च होगा। इसमें सर्वप्रथम यह देखा जा रहा है कि हापुड़ स्टैंड चौराहे पर ट्रैफिक जाम की समस्या से जनता को निजात मिल सके, लेकिन महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि 70 लाख खर्च करने के बाद भी यदि जाम की स्थिति बनी रहेगी तो फिर रोटरी बनाने का कोई औचित्यन नहीं बनता है। वर्तमान में भी एक तरह से रोटरी ही हापुड़ रोड चौराहे पर बनी है। बीच में पार्क बनाकर रोटरी का रूप दिया गया है।
आठ चौराहे स्मार्ट सिटी योजना से होंगे तैयार
 मेरठ विकास प्राधिकरण ने शहर के 9 चौराहों को स्मार्ट बनाने का प्लान तैयार कराया है, जिसमें हापुड़ स्टैंड चौराहे को मेरठ विकास प्राधिकरण खुद तैयार कराएगा, जबकि शहर के आठ अन्य चौराहे स्मार्ट सिटी योजना के तहत तैयार किए जाएंगे। इसमें मेरठ विकास प्राधिकरण यूएमटीसी से सभी आठ चौराहा का प्लान तैयार कराएंगे, लेकिन उस पर धन स्मार्ट सिटी के खाते से खर्च किया जाएगा। मेरठ विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सिर्फ इतनी होगी कि वह यूएमटीसी से चौराहे के प्लान तैयार करके देगा। बाकी कार्य नगर निगम व स्मार्ट सिटी योजना को देखने वाले अधिकारी करेंगे। इस दिशा में मेरठ विकास प्राधिकरण ने तैयारी तेज कर दी है। अभी उन चौराहों का सर्वे कराया जा रहा है जिनका सौंदर्य करण किया जाना है। यही नहीं खुद मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडे भी एसपी ट्रैफिक के साथ शहर के तमाम  भीड़-भाड़ वाले चौराहों का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद ही इनके सौंदर्यकरण व ट्रैफिक को सुगम बनाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। चौराहों पर लालबती तो लगेगी नहीं, क्योंकि मेरठ शहर में लालबत्ती कामयाब भी नहीं होगी। क्योंकि पहले भी इसका प्रयोग करके देखा जा चुका है। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए तो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का चौराहे पर होना अनिवार्य है, वहीं ट्रैफिक को नियंत्रित कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

इंदिरा सदी की नौवीं शक्तिशाली महिला

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को टाइम्स मैगज़ीन ने सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। इंदिरा गांधी को टाइम मैगज़ीन ने 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नौंवा स्थान दिया है। वहीं इस लिस्ट में मदर टेरेसा को 22वां स्थान दिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान देश ने आर्थिक मंदी, सूखा और भ्रष्टाचार का दौर देखा, तो वहीं उन्हीं के शासनकाल में देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्व हुआ और उन्हीं के दिशा निर्देश में एक नये देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस लिस्ट में इस सूची में सबसे पहला नाम है अमेरिकी महिला जेन एडम्स का है, जिन्होंने महिलाओं के वोट देने के अधिकार की वकालत की थी। साथ ही, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को छठें स्थान पर जगह दी गई है।

'जनवाणी' का शानदार आगाज

जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को 

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...