मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में खाकी पर हमला कर दिया।हमले में देख पुलिसकर्मी घायल हो गया है,जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायल सिपाही का नाम अमित बताया गया है जिसकी डॉक्टरी जिला अस्पताल में हुई है । हालांकि अभी घायल सिपाही की तरफ से लिसाड़ी गेट थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है । मारपीट की वजह क्या है इसे पुलिस के आला अफसर भी छुपा रहे हैं ।
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को टाइम्स मैगज़ीन ने सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। इंदिरा गांधी को टाइम मैगज़ीन ने 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नौंवा स्थान दिया है। वहीं इस लिस्ट में मदर टेरेसा को 22वां स्थान दिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान देश ने आर्थिक मंदी, सूखा और भ्रष्टाचार का दौर देखा, तो वहीं उन्हीं के शासनकाल में देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्व हुआ और उन्हीं के दिशा निर्देश में एक नये देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस लिस्ट में इस सूची में सबसे पहला नाम है अमेरिकी महिला जेन एडम्स का है, जिन्होंने महिलाओं के वोट देने के अधिकार की वकालत की थी। साथ ही, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को छठें स्थान पर जगह दी गई है।
Comments
Post a Comment