मेरठ के किनौनी गांव में एक अधेड़ किसान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना को उसके ही घर में घुसकर अंजाम दिया। हत्या करने के बाद हमलावर आराम से फरार हो गए। वहीं, दूसरी ओर गांव में देर रात हत्या सनसनी फैल गई। किसान अविवाहित बताया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये सनसनीखेज वारदात शुक्रवार की देर रात किनौनी गांव की है। 50 वर्षीय किसान रणवीर उर्फ रन्नू पुत्र जग्गू मकान के बरामदे में सोया हुआ था। रात के लगभग तीन बजे अज्ञात हमलावर दीवार फांदकर मकान में घुसे और किसान की गोली मारकर हत्या कर आराम से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर अन्य परिजन में पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो किसान का लहूलुहान शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा हुआ था। हत्या की वारदात की सूचना पाकर गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। बाद में परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल करके पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि किसान अविवाहित था और मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में मृतक के भाई ब्रजवीर की ओर से अज्ञात हत्यारों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को
Comments
Post a Comment