मेरठ की ब्रहमपुरी पुलिस ने मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में करीब बारह सौ वाहन चोरी करने वाले 25 हजार के दो ईनामी बदमाशों को बिजली बंबा बाइपास पर हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। बदमाशों व पुलिस की आमने-सामने चली गोली में दो बदमाश घायल हुए हैं। मौके से दो बदमाश भाग निकले।
मेरठ की ब्रहमपुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिजली बम्बा बाइपास पर वाहन चोरो के गिरोह की घेराबन्दी की गई । पुलिस द्वारा ग्रे कलर की स्विफ्ट गाडी को रोकने का इशारा किया गया, तो कार में सवार बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । पुलिस की जबावी फायरिंग में दो बदमाश घायल व गिरफ्तार तथा 3 बदमाश फायरिंग करते हुये अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गये । इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। जिनका मेरठ तथा गाजियाबाद व दिल्ली आदि स्थानों पर लंबा अपराधिक इतिहास है । दोनो बदमाश मेरठ के थाना ब्रहमपुरी व थाना नौचंदी से वांछित हैं । गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि मेरठ व अन्य जनपदों से लगभग 1200 से 1300 के करीब गाडियां चोरी कर चुके है । उन्होंने बताया कि घायल बदमाश गुलफाम पुत्र वहीद निवासी ग्राम घोसीपुर थाना खरखौदा और मेहराज पुत्र सरवर निवासी मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड मेरठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार गुलफाम के खिलाफ दिल्ली और वेस्ट यूपी के थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मेहराज के खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज हैं।
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को टाइम्स मैगज़ीन ने सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। इंदिरा गांधी को टाइम मैगज़ीन ने 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नौंवा स्थान दिया है। वहीं इस लिस्ट में मदर टेरेसा को 22वां स्थान दिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान देश ने आर्थिक मंदी, सूखा और भ्रष्टाचार का दौर देखा, तो वहीं उन्हीं के शासनकाल में देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्व हुआ और उन्हीं के दिशा निर्देश में एक नये देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस लिस्ट में इस सूची में सबसे पहला नाम है अमेरिकी महिला जेन एडम्स का है, जिन्होंने महिलाओं के वोट देने के अधिकार की वकालत की थी। साथ ही, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को छठें स्थान पर जगह दी गई है।
Comments
Post a Comment