Skip to main content

सर्राफ निकला लुटेरा


यूपी के मेरठ जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक सर्राफ ने ही लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सर्राफ के गोदाम से लूटा गया माल बरामद कर लिया है। जिस सर्राफ के गोदाम से माल बरामद किया है, वह बागपत के अमीनगर सराय कस्बे का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार लुटेरे की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त की गयी स्कार्पियों गाड़ी और अमीनगर सराय में सर्राफ के गोदाम से अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों की माने तो ट्रक लूट करने वाले गिरोह का सरगना अमीनगर सराय का सर्राफ ही है, जो अभी फरार चल रहा है। लूट की वारदात में क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव का लुटेरा भी शामिल रहा। इंचौली थाना क्षेत्र के खरदौनी गांव के रहने वाला व्यापारी तीन दिन पहले रुड़की से गुड़ से लदा ट्रक लेकर वापस लौट रहा था। सरूरपुर थाना क्षेत्र में स्कार्पियों सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसके साथ लूटपाट करते हुए गुड़ से लदा ट्रक लूट लिया था। जिसमें सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के लुहारा गांव का रहने वाला लुटेरा तेजी पुलिस के हाथ लग गया। उसने पुलिस को कई अहम जानकारी दी। जिसके बाद गुरुवार की रात्रि सरधना और सरूरपुर थाना पुलिस पकड़े गये लुटेरे को लेकर लुहारा गांव पहुंची। जहां से पुलिस ने लूट में प्रयुक्त की गई स्कार्पियो गाड़ी बरामद कर ली। इसके बाद बागपत पुलिस भी वहां पहुंच गयी। पुलिस ने अमीनगर सराय के सर्राफ के गोदाम पर पहुंची और तलाशी ली। पुलिस ने गोदाम से लूटे गये ट्रक में लगने वाले फट्टे, रस्सा, तिरपाल और अन्य सामान बरामद किया। वहीं गोदाम मालिक की भी तलाश की गयी, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लग सकी। पुलिस की माने तो गुड़ से लदा ट्रक लूटने के  बाद बदमाशों ने ट्रक का सारा गुड़ सराय के सर्राफ को बेच दिया था। पुलिस की माने तो अमीनगर सराय ही लुटेरे गिरोह का सरगना हैं, जिसके इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं इस मामले में सिंघावली अहीर इंस्पेक्टर राजेश कुमार भारती का कहना है कि सरूरपुर थाना पुलिस ने लुटेरे के साथ दबिश देकर स्कार्पियों गाड़ी और ट्रक का अन्य सामान बरामद किया है।

Comments

Popular posts from this blog

इंदिरा सदी की नौवीं शक्तिशाली महिला

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को टाइम्स मैगज़ीन ने सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। इंदिरा गांधी को टाइम मैगज़ीन ने 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नौंवा स्थान दिया है। वहीं इस लिस्ट में मदर टेरेसा को 22वां स्थान दिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान देश ने आर्थिक मंदी, सूखा और भ्रष्टाचार का दौर देखा, तो वहीं उन्हीं के शासनकाल में देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्व हुआ और उन्हीं के दिशा निर्देश में एक नये देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस लिस्ट में इस सूची में सबसे पहला नाम है अमेरिकी महिला जेन एडम्स का है, जिन्होंने महिलाओं के वोट देने के अधिकार की वकालत की थी। साथ ही, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को छठें स्थान पर जगह दी गई है।

'जनवाणी' का शानदार आगाज

जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को 

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...