Skip to main content

गोवा में शक्तिपरीक्षण: पार्रिकर ने किया बहुमत साबित


गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने शक्तिपरीक्षण में बहुमत साबित कर दिया है। उनके पक्ष में 40 सदस्यों की विधानसभा में 22 मत मिले हैं, जबकि विपक्ष में मात्र 16 मत पड़े हैं। कांग्रेस को यहां भी कड़ा झटका लगा है। बहुमत साबित करने के बाद पार्रिकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय गोवा में सिर्फ पिकनिक मनाने आते हैं। इसके बाद इधर पलटकर भी नहीं देखते। दरअसल,गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है।  कांग्रेस नेता विश्वजीत राणे ने वोटिंग का बहिष्कार किया और वॉक आउट कर लिया। शक्तिपरीक्षण के बाद पर्रिकर ने कहा कि उनके साथ 23 विधायक हैं और 22 ने मतदान उनके पक्ष में किया। उन्होंने कहा कि एक स्पीकर भी हमारी ओर से था जिन्होंने वोट नहीं किया। मनोहर पर्रिकर ने कहा कि हमने किसी विधायक को किसी होटल में  नहीं रखा किसी रिजॉर्ट में नहीं रखा। सभी ने अपनी मर्जी से मत दिया है।

Comments