Skip to main content

70 करोड़ की वक्फ बोर्ड की जमीन पर माफिया काबिज

 


यूपी में योगी आदित्यनाथ ने जब प्रदेश मुख्यमंत्री की बागडौर संभाली तो लगा कि माफिया का सफाया हो जाएगा, लेकिन वर्तमान में माफिया सरकारी और वक्फ बोर्ड की जमीन को हथियाकर कॉलोनी विकसित कर रहा हैं। उनकी चाबुक मेरठ के माफिया पर नहीं चल रही है। हम बात कर रहे हैं मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित ड्रीम सिटी के समीप वक्फ बोर्ड की 65 बीघा जमीन की। सरकारी दस्तावेज में ये जमीन वर्तमान में भी 65 बीघा दर्ज  हैं, लेकिन मौके पर 17 बीघा जमीन हैं। बाकी 48 बीघा जमीन कहां गई? कुछ पता नहीं। यह बड़ा सवाल भी हैं, जिसका जवाब नहीं तो प्रशासन के पास है और नहीं वक्फ बोर्ड के पास। बची 17 बीघा जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा किया जा रहा हैं। रोड बनाने के लिए मिट्टी भराव किया जा रहा हैं। र्इंटों के चट्टे लगा दिये गए हैं दीवार करने के लिए। जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग करने वाले भाजपा के कई नेताओं के नाम इसमें सामने आ रहे हैं, जिनका नाम फिलहाल सार्वजनिक करना अनुचित हैं। ऐसा तब है, जब इस जमीन को लेकर सपा सरकार में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका हैं। विवादित जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग की जा रही हैं,  फिर भी भाजपा नेता अपने सफेद कुर्ते पर दाग नहीं लगने दे रहे हैं। विपक्ष भी करीब 70 करोड़ की जमीन पर कब्जा होते हुए चुपचाप देख रहा हैं। बाकौल, तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद ये जमीन सरकारी दस्तावेज में वक्फ बोर्ड के नाम पर दर्ज हैं। जमीन 65 बीघा वक्फ बोर्ड के नाम थी, वर्तमान में भी सरकारी दस्तावेजों में इसका उल्लेख हैं, लेकिन मौके पर जमीन 17 बीघा मौजूद हैं। बड़ा सवाल यह है कि जब जमीन 65 बीघा थी तो 48 बीघा जमीन कहां गई? क्या इस जमीन को पहले ही माफिया कब्जा कर प्लाटिंग कर चुका हैं। क्या इस पूरी जमीन की पैमाइ की जाएगी ?  इस जमीन को भी कब्जा मुक्त कराने के दिशा में प्रयास किये जाएंगे?  फिलहाल इस जमीन के मामले में भाजपा के कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। उससे नहीं लगता है कि प्रशासन निष्पक्ष तरीके से इस जमीन की जांच पड़ताल कर पाएगा? जैसे 48 बीघा जमीन पर माफिया ने प्लाटिंग कर भोले-भाले लोगों को जमीन बेच दी, ठीक वैसे ही 17 बीघा जमीन को भी बेच दिया जाएगा। सूत्रों का तो यहां तक दावा है कि इस जमीन पर अगले हिस्से में दुकानों की एडवांस सेल कर दी गई हैं। मौके पर फिलहाल मिट्टी का भराव किया जा रहा हैं। इसी बीच दुकानों की भी बिक्री कर दी गई हैं। प्रशासन भले ही हर रोज निर्माण रुकवाने के नाम पर ड्रामा कर रहा हो,लेकिन माफिया ने जमीन जैसी अवस्था में है, वैसी अवस्था में ही जमीन को बेचना आरंभ कर दिया हैं। जिस तरह से एमडीए विवादित जमीन पर बोर्ड लगाता था, इसमें ऐसा कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया हैं। वर्तमान में एमडीए उपाध्यक्ष का कार्यभार भी डीएम दीपक मीणा पर है और प्रशासनिक व्यवस्था तो वह बतौर डीएम के रूप में पहले से ही देख रहे हैं। ऐसे में माफिया पर शिकंजा आसानी से कसा जा सकता हैं। फिर यह भी पता लगाया जा सकता है कि 48 बीघा जमीन जो वक्फ बोर्ड की थी, उस पर प्लाटिंग किसने की? जब जमीन वक्फ बोर्ड की थी तो बेचने वाले कौन थे? वक्फ बोर्ड स्पष्ट कर चुका है कि इस जमीन को बेचा ही नहीं जा सकता। इसमें पहले भी मुकदमा दर्ज कराया जा चुका हैं। फिर वर्तमान में कैसे बेचने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। डीएम दीपक मीणा ने दो दिन पहले इस पर चल रहे निर्माण कार्य को एमडीए इंजीनियरों को भेजकर काम रुकवा दिया था। तहसील की टीम को भी मौके पर भेजा था। इसके बावजूद दुस्साहस देखिये कि फिर भी भोले-भाले लोगों को एडवांस दुकाने बेची जा रही हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

इंदिरा सदी की नौवीं शक्तिशाली महिला

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को टाइम्स मैगज़ीन ने सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। इंदिरा गांधी को टाइम मैगज़ीन ने 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नौंवा स्थान दिया है। वहीं इस लिस्ट में मदर टेरेसा को 22वां स्थान दिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान देश ने आर्थिक मंदी, सूखा और भ्रष्टाचार का दौर देखा, तो वहीं उन्हीं के शासनकाल में देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्व हुआ और उन्हीं के दिशा निर्देश में एक नये देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस लिस्ट में इस सूची में सबसे पहला नाम है अमेरिकी महिला जेन एडम्स का है, जिन्होंने महिलाओं के वोट देने के अधिकार की वकालत की थी। साथ ही, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को छठें स्थान पर जगह दी गई है।

'जनवाणी' का शानदार आगाज

जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को 

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...