Skip to main content

51 हजार के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार


लालकुर्ती क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे आरोपी


नकली नोट बनाने वाले उपकरण बरामद


मेरठ  लालकुर्ती पुलिस ने नकली नोटों की खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी लालकुर्ती क्षेत्र में किराए का मकान लेकर नकली नोट की छपाई कर वेस्ट यूपी के कई जनपदों में चला रहे थे। थाने में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपी पिछले काफी दिनों से लाल कुर्ती थाना क्षेत्र में मकान किराए पर लेकर नकली नोट की छपाई कर रहे थे। तीनों के कब्जे से 80 हजार के नकली नोट और नोट छापने के उपकरण भी बरामद किए हैं। 

पुलिस की छापामारी के दौरान उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस पूछताछ में बताया कि पिछले काफी दिनों से वेस्ट यूपी के कई जनपदों में नकली नोट की छपाई करे थे। बताया जाता है कि कई लाख रुपए के नकली नोट मेरठ और आसपास के जनपदों में खपा चुके हैं। पुलिस फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में है।

 पुलिस ने आरोपियों की पहचान प्रथम सोम पुत्र मूलचंद निवासी भमौरी थाना सरधना, निखिल शर्मा पुत्र योगेश शर्मा निवासी ग्राम नरपत की बिराल थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर, हाल निवासी सुभाष नगर थाना सिविल लाइन , प्रियांशु सिंह पुत्र मूलचंद सिंह निवासी ग्राम नरपत की बिराल थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर, हाल निवासी सुभाष नगर थाना सिविल के रूप में करायी जबकि गिरोह के दो सदस्य फरार हो गए। जिनके नाम पुलिस ने सागर गिरि पुत्र विनोद गिरि निवासी ग्राम भमौरी सरधना व विकास पुत्र प्रदीप सिंह निवासी ग्राम नरपत की बिराल थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर है।



Comments

Popular posts from this blog

इंदिरा सदी की नौवीं शक्तिशाली महिला

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को टाइम्स मैगज़ीन ने सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। इंदिरा गांधी को टाइम मैगज़ीन ने 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नौंवा स्थान दिया है। वहीं इस लिस्ट में मदर टेरेसा को 22वां स्थान दिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान देश ने आर्थिक मंदी, सूखा और भ्रष्टाचार का दौर देखा, तो वहीं उन्हीं के शासनकाल में देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्व हुआ और उन्हीं के दिशा निर्देश में एक नये देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस लिस्ट में इस सूची में सबसे पहला नाम है अमेरिकी महिला जेन एडम्स का है, जिन्होंने महिलाओं के वोट देने के अधिकार की वकालत की थी। साथ ही, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को छठें स्थान पर जगह दी गई है।

'जनवाणी' का शानदार आगाज

जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को 

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...