Skip to main content

मुआवजे पर रार: किसानों का कमिश्नरी पर डेरा



दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मुआवजे को लेकर किसानों व प्रशासन के बीच ‘रार’ बढ़ गई है। डासना से आरंभ हुई किसान पदयात्रा शनिवार को दोपहर बाद बड़ी तादाद में किसान कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे तथा यहां किसानों ने अनिश्चित कालीन डेरा लगा दिया। भूडबराल में किसानों का रात्रि विश्राम था, वहीं से किसानों ने कमिश्नरी चौराहे के लिए पदल कूच किया था। यह पदयात्रा 30 अक्तूबर को आरंभ हुई थी। किसान पदयात्रा की हुंकार के बाद कमिश्नरी चौराहे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सर्वप्रथम किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद कमिश्नरी पार्क में किसान डेरा लगाकर बैठ गए। किसानों के इस आंदोलन में महिला किसान भी बड़ी तादाद में पहुंची। महिला व पुरुष किसान यहां डेरा लगाकर बैठ गए हैं। किसानों के इस रुख से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। भाजपा सरकार के खिलाफ भी किसानों ने खूब नारेबाजी की। सरकार को किसान विरोधी बताते हुए आंदोलन को बड़ा रुप देने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बागपत दौरे के दौरान विरोध करने की रणनीति भी तैयार करने की किसानों ने बात कहीं है। देर शाम को आंदोलित किसानों के बीच अपर आयुक्त व एसीएम पहुंचे तथा किसानों को आश्वस्त किया कि उनका मांग पत्र शासन तक पहुंचा दिया जाएगा, लेकिन किसानों ने धरना खत्म करने से मना कर दिया। इसके बाद रात्रि में किसान कमिश्नरी में ही अनिश्चित कालीन डेरा लगा दिया।
किसानों ने 12 सूत्रीय मांग पत्र तैयार कर कमिश्नर अनीता सी मेश्राम को देने के लिए तैयार किया था।  कमिश्नर का बागपत दौरा था, जिसके चलते कमिश्नर से आंदोलित किसानों की भेंट नहीं हो पायी। वहीं, मांगें न पूरी करने पर कमिश्नरी पर अनिश्चित कालीन धरना चालू कर दिया। उधर, किसानों की पदयात्रा को देखते हुए कमिश्नरी पर दोपहर 12 बजे से ही भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई थी। कमिश्नरी चौराहे पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी ही नजर आ रहे थे। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया। एसडीएम और अन्य पुलिस अधिकारी भी फोर्स के साथ मौके पर ही कैंप कर गए। किसानों की पदयात्रा के चलते कमिश्नरी की चारों तरफ से पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी, लेकिन किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर ट्राली व पैदल कमिश्नरी पार्क में पहुंचे। पदयात्रा परतापुर के भूडबराल से रवाना होकर कमिशनरी जैसे ही पहुंच तो माहौल एक बारगी तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन किसानों ने कमिश्नरी में घुसने की बजाय कमिश्नरी पार्क में डेरा लगा दिया। किसान सेवा समिति के बैनर तले चल रही पदयात्रा शुक्रवार शाम परतापुर के भूडबराल पहुंची थी। सैकड़ों किसानों का कांशी गांव में स्वागत किया गया। किसानों के खाने के लिए फलों का इंतजाम किया गया। फल लेने के दौरान किसानों में भगदड़ मच गई। किसानों ने भूडबराल सहित परतापुर के कई गांवों में रात्रि विश्राम किया। शनिवार को पदयात्रा में शामिल किसानों ने कमिश्नरी के लिए कूच किया। इस यात्रा में सैकड़ों किसान और महिलाएं भी शामिल हैं। सपा नेता अतुल प्रधान भी पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यात्रा में सपा नेता शोएब सिद्दीकी, प्रधान अरशद, नंबरदार जुनैद, महबूब अली, रालोद नेता चौ. यशवीर सिंह, अमरजीत सिंह, सतेंद्र तोमर, संजय चौधरी, बाबू सिंह आर्य, सतपाल चौधरी मौजूद थे।
 ये हैं किसानों की मांगें
अधिग्रहित भूमि का एकसमान मुआवजा दिया जाए।
रजवाहे से खेतों में पानी की निकासी रुक गई है, जिससे किसान की फसल सूख गई हैं। ऐसे में सर्विस रोड बनाई जाए।
अंडरपास तैयार किए जाने के अलावा अन्य मांगें शामिल हैं।
काशी,शौलाना, भूडबराल, परतापुर अन्य गांवों की आर्बीटेंशन की भी सुनवाई नहीं हुई, जिसे किया जाए।
मुआवजा प्रेम कुमार गोगी व संतोष कुमार गोगी को दिये गए मुआवजे के बराबर किसानों को मुआवजा दिया जाए।
डासना से मेरठ तक किसानों के आवागमन के लिए सर्विस रोड का निर्माण किया जाए।
टेंडर में वर्णित अंडर पास की ऊर्जा 5.5 मीटर हो, इसे ठेकेदार कंपनी ने छोटा कर दिया है। मुआवजे की रकम से कृषि भूमि खरीदने पर स्टाम्प शुल्क निशुल्क की जाए।
रेलवे कोरिडोर की तरह अधिग्रहीत भूमि की तर्ज पर प्रभावित प्रत्येक खाते धारक को साढ़े पांच लाख रुपये दिये जाए।
शासन स्तर पर अटकी अधिग्रहण की फाइल
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के डासना से मेरठ चौथे चरण के 32 किलोमीटर मार्ग में चार गांवों की जमीन पर भी अभी कोई फैसला नहीं हो सका है। इसमें डासना, कुसालिया, नाहल, रसूलपुर सिकरोड शामिल हैं। यहां जमीन का 50 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा बांटा जाना है, लेकिन फाइल शासन स्तर पर अटकी है। अधिकारियों का दावा था कि सितंबर-2019 में जमीन का मामला सुलझ जाएगा, लेकिन नवंबर शुरू हो चुका है लेकिन मामला जस का तस है। 

कहां गए बाकी किसान नेता
किसानों के इस आंदोलन में सिर्फ दो किसान नेता ही नजर आ रहे हैं। इसमें सपा के अतुल प्रधान और चौ. यशवीर सिंह। इन दो नेताओं के अलावा किसानों के इस आंदोलन में किसी भी पार्टी के किसान नेता नजर नहीं आये। इससे साफ है कि किसान हितों की बात तो सभी करते हैं,मगर इस आंदोलन से किसान नेता किनारा क्यों कर रहे हैं? अतुल प्रधान आंदोलन के प्रथम दिन से ही किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। पैदलयात्रा में किसान बड़ी तादाद में पहुंचे हैं, लेकिन किसानों की राजनीति करने वाले अन्य नेता इस आंदोलन में दिखाई नहीं दिये। किसानों ने अनिश्चित कॉलोनी डेरा कमिश्नरी पर लगा दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है किसान कमिश्नरी पार्क से उठने वाले नहीं है। किसानों के इस आंदोलन के प्रथम दिन ही पुलिस-प्रशासन के दिल की धड़कन बढ़ा दी है। सपा में मंत्री रह चुके कई नेता शहर में है,मगर इस आंदोलन में नहीं पहुंचे। रालोद में भी कई दिग्गज खुद को किसान नेता कहते है, मगर किसानों के इस आंदोलन में नजर नहीं आये।

कमिश्नरी में चढ़ी कढ़ाई
किसानों ने खुद ही भोजन की व्यवस्था कर ली है। कमिश्नरी पार्क मेंही किसानों ने टेंट लगा लिया तथा कढ़ाई भी चढ़ा दी। पुरी-सब्जी किसानों के लिए तैयार की गई तथा देर रात्रि तक परोसी गई। दिन रात किसानों के इस आंदोलन में किसानों के पहुंचने का आह्वान किया गया है, ताकि किसानों के इस आंदोलन को सफल बनाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

पाकी का कंपाउंडिंग मानचित्र निरस्त, गिरेगी बिल्डिंग

शताब्दीनगर डिवाइडर रोड पर हुआ है फैक्ट्री का निर्माण   मेरठ की पाकी इंटरप्राइजेज की शताब्दीनगर स्थित बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण(एमडीए) ने निरस्त कर दिया है। प्राधिकरण में पाकी इंटरप्राइजेज की बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र दाखिल किया गया था, जिसकी जांच पड़ताल के बाद प्राधिकरण इंजीनियरों ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। दरअसल, तीन हजार वर्ग मीटर जमीन में शताब्दीनगर स्थित डिवाइडर पर अचार की फैक्ट्री बनाई जा रही है। यह फैक्ट्री पंकज गोयल की बताई गई है। इंजीनियरों की टीम ने जो कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण में दाखिल किया गया था, उसकी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, जिसमें लिंटर के आगे निकाले गए छज्जे पर तीन मंजिल तक बिल्डिंग उठा दी गई है, जो नियमविरुद्ध है। इसी वजह से पूरी बिल्डिंग को कंपाउंडिंग के दायरे से बाहर कर दिया गया हैं। यही नहीं, सर्विस रोड पर फैक्ट्री मालिक ने टॉयलेट के टैंक बना दिए। इसका उल्लेख भी इंजीनियरों ने अपनी रिपोर्ट में किया हैं। इस वजह से भी कंपाउंडिंग के मानचित्र को निरस्त करना बताया जा रहा है। फिर फैक्ट्री के चारों दिशाओं में दमकल व...

‘माफी मांगे दिग्विजय’

बीजेपी सेक्रेटरी किरीट सोमाया ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से माफी मांगने के लिए कहा है। दरअसल हाल ही में दिग्विजय सिंह ने गडकरी पर आय से अधिक संम्पत्ति रखने का आरोप लगाया था और इसके लिए जांच की मांग की थी। जिसके बाद अब दिग्विजय से माफी मांगने के लिए कहा गया है। सोमाया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से बीजेपी नेताओं पर बिना किसी सबूत के आरोप लगाती रहती है क्योंकि कांग्रेस घोटालों पर से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है।

अवैध निर्माण की बाढ़

 न्यू ट्रांसपोर्ट नगर था प्लानिंग में बन गई अवैध कालोनियां रामबोल तोमर महायोजना 2031 पर प्लान चल रहा है। तमाम नियमों को लागू किया जा रहा है ।इससे पहले महायोजना 2021 पर काम हुआ था ।तब मेरठ विकास प्राधिकरण ने न्यू ट्रांसपोर्ट नगर बागपत रोड स्थित पांचली खुर्द गांव में विकसित करने का प्लान तैयार किया था ।क्योंकि शहर में ट्रांसपोर्ट नगर से जाम की समस्या पैदा हो गई है ।इसी वजह से महायोजना 2021 में मेरठ विकास प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर ले जाने का प्लान किया था ।जिसमें पांचली खुर्द में न्यू ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाना था इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी प्रशासन ने पूरी कर ली थी ।मेरठ विकास प्राधिकरण 6 करोड रुपए प्रशासन को जमीन अधिग्रहण करने के लिए दे भी चुका था । वर्तमान में मेरठ विकास प्राधिकरण कि न्यू ट्रांसपोर्ट नगर कि प्लानिंग को बिल्डर अवैध कालोनियां विकसित कर पलीता लगा रहे हैं । करीब 60 बिघा से ऊपर जमीन पर अवैध कालोनियां बना दी गई है ।कमिश्नर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर की दमदार प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन बिल्डर इस योजना को पलीता लगाने में जुटे हैं अब प्राधिकरण के...