Skip to main content

मोहनलाल कपूर ‘पंचतत्व’ में विलीन


भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं जनसंघ से तीन बार विधायक रहे 92 वर्षीय मोहनलाल कपूर की रविवार को मृत्यु हो गयी थी। सोमवार की सुबह गढ़ रोड स्थित दामोदर कालोनी से उनकी अंतिम शवयात्रा निकाली गई। उनका पार्थिव शरीर सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट पर ले जाया गया। मुखाग्नि उनके द्वितीय पुत्र दीपक कपूर ने दी। इससे पूर्व दामोदर कालोनी आवास पर तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों की भीड़ लगी रही। उधर गारद पुलिस ने सलामी दी। एडीएम सिटी मुकेशचन्द्र ने भी उन्हें सलामी देते हुए श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। उधर उनके निधन से परिजनों को ही नहीं बल्कि भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को भी काफी आघात पहुंचा है।
गत रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित चिकित्सक पुत्र डा. राजेश कपूर के आवास पर जनसंघ से मेरठ में तीन बार विधायक रहे भाजपा के वयोवृद्ध नेता मोहनलाल कपूर का निधन हो गया था। डा. राजेश कपूर ने बताया कि वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। वृद्धावस्था होने की वजह से कई बीमारियों से ग्रसित थे। बाद में उनका पार्थिव शरीर को उनके द्वितीय पुत्र दीपक कपूर के गढ़ रोड स्थित दामोदर कालोनी आवास पर लाया गया। मोहनलाल कपूर के निधन की खबर सुनते ही भाजपाईयों, संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं परिवार जनों में गम की लहर दौड़ गई। सबके सब उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दामोदार कालोनी की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान सभी ने परिवार जनों का ढांढस भी बंधाया। सोमवार की सुबह दामोदर कालोनी से अंतिम शव यात्रा निकाली गई। शवयात्रा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई जाने-माने पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, मेरठ शहर विधायक डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेयर हरिकांंत अहलूवालिया, मेरठ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, जिला पंचायत परिषद के पूर्व चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, विश्वास, मेरठ दक्षिण विधायक रविन्द्र भड़ाना, डा. संजय गुप्ता, डा. वीरोत्तम तोमर, मुकेश जैन, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, कमलदत्त शर्मा, अजय गुप्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पाकी का कंपाउंडिंग मानचित्र निरस्त, गिरेगी बिल्डिंग

शताब्दीनगर डिवाइडर रोड पर हुआ है फैक्ट्री का निर्माण   मेरठ की पाकी इंटरप्राइजेज की शताब्दीनगर स्थित बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण(एमडीए) ने निरस्त कर दिया है। प्राधिकरण में पाकी इंटरप्राइजेज की बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र दाखिल किया गया था, जिसकी जांच पड़ताल के बाद प्राधिकरण इंजीनियरों ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। दरअसल, तीन हजार वर्ग मीटर जमीन में शताब्दीनगर स्थित डिवाइडर पर अचार की फैक्ट्री बनाई जा रही है। यह फैक्ट्री पंकज गोयल की बताई गई है। इंजीनियरों की टीम ने जो कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण में दाखिल किया गया था, उसकी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, जिसमें लिंटर के आगे निकाले गए छज्जे पर तीन मंजिल तक बिल्डिंग उठा दी गई है, जो नियमविरुद्ध है। इसी वजह से पूरी बिल्डिंग को कंपाउंडिंग के दायरे से बाहर कर दिया गया हैं। यही नहीं, सर्विस रोड पर फैक्ट्री मालिक ने टॉयलेट के टैंक बना दिए। इसका उल्लेख भी इंजीनियरों ने अपनी रिपोर्ट में किया हैं। इस वजह से भी कंपाउंडिंग के मानचित्र को निरस्त करना बताया जा रहा है। फिर फैक्ट्री के चारों दिशाओं में दमकल व...

भाकियू का आधी रात में चालू हुआ कलक्ट्रेट में धरना, प्रशासन में हड़कंप

  मेरठ में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने आधी रात में डीएम आॅफिस पर डेरा लगा दिया। रात्रि में भाकियू के धरना आरंभ कर देने से अधिकारी भी नहीं समझ पाये कि आखिर रात्रि में धरना क्यों चालू कर दिया हैं। धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि लखीमपुर खीरी में धरने पर बैठे किसानों का पानी और बिजली काटने से किसानों का आक्रोश भड़क गया। 75 घंटे से लखीमपुर खीरी में किसानों को केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ धरना चल रहा हैं।  भारतीय किसान यूनियन के राष्टÑीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर रात्रि में अचानक धरना आरंभ हुआ हैं। किसान अपना हुक्का व टेंट लेकर डीएम आॅफिस पर पहुंचे तथा यहीं पर अपना डेरा जमा दिया। किसानों के रात्रि में धरने पर बैठने से  प्रशासन में खलबली मच गई। सुबह तक किसानों की भीड़ कलक्ट्रेट में बढ़ जाएगी। ऐसा माना जा रहा हैं। यहां धरने का नेतृत्व रविंद्र सिंह दौरालिया कर रहे हैं।  केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टोनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों का धरना चल रहा हैं। किसानों पर दर्ज कराये गए मुकदमों को वापस करने की मांग को लेकर किसान धर...

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...