Skip to main content

विधायक ने कराया बद्दो का समर्पण

कहानी एक लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो की है, जो एक दशक से पुलिस की पहुंच से दूर था। हाथ लगा तो कहानी कुछ इस तरह से सामने आई। टॉप अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड तक नहीं। मुठभेड़ नहीं हुई तो बरामदगी कैसे हो सकती थी। मामूली मामले में तो पुलिस फर्जी मुठभेड़ दर्शाती है, मगर बदन सिंह बद्दो को लेकर एसटीएफ व मेरठ पुलिस कुछ खास मेहरबान दिखी। कहां सेटिंग चली? किसने मध्यस्ता की? इसका खुलासा सिलसिलेवार किया जा रहा है। सूत्र बताते है कि द्वारिका स्थित एक फ्लेट में सेटिंग चली, जहां चला एक लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो के समर्पण का खेल। इस पूरे खेल में कन्नौज के विधायक अरविन्द यादव ने अहम भूमिका निभाई। एक घंटा एसटीएफ की टीम बदन सिंह के फ्लेट में रही। दिल्ली से वातानुकूलित कार में बद्दो को मेरठ तक एसटीएफ की टीम लेकर पहुंची तथा इसके बाद ही पुलिस के सुपुर्द किया। एसटीएफ की टीम जिस समय बदन सिंह को मेरठ लेकर पहुंची तो वह शूट-बूट में था। कपड़ों पर धूल तक नहीं थी। पैरों में पेरिस से खरीदे गए जूते पहने हुए था। बड़ा सवाल यह है कि बदन सिंह बद्दो के फ्लेट में एसटीएफ टीम थी, तब बद्दो नहाया, फिर कपड़े पहने। खाना खाया। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि एसटीएफ की टीम ने भी बद्दो के फ्लेट पर ही भोजन भी लिया। बद्दो को पकड़ने वाली टीम धर्मेन्द्र यादव की है। धर्मेन्द्र यादव फिलहाल एसटीएफ में अटैच चल रहे है। वैसे उनकी तैनाती एलआईयू मेरठ में है। सूत्रों का कहना है बदन सिंह बद्दो व कन्नौज के विधायक अरविन्द यादव के बीच गहरे संबंध है। पिछले एक माह से बदन सिंह समर्पण करने की फिराक में था, उसे कोई विश्वास पात्र नहीं मिल रहा था। क्योंकि बद्दो पर एक लाख का इनाम घोषित था, ऐसे में उसे कोई मुठभेड़ में भी चटका सकता था। मुठभेड़ से बचने के लिए ही बद्दो ने कन्नौज विधायक हाथ थामा। महत्वपूर्ण बात यह है कि बद्दो पर एक लाख का इनाम घोषित है। एक दशक से वह वांटेड चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान न तो एसटीएफ से कोई मुठभेड़ हुई और नहीं कोई हथियार एसटीएफ को बरामद हुआ।
1500 बीघा जमीन आस्ट्रेलिया
टॉप अपराधी बदन सिंह बद्दो के पास आस्ट्रेलिया में 1500 बीघा कृषि भूमि है। इसकी देखरेख बद्दो की पत्नी करती है। बद्दो व उसका पुत्र दिल्ली में रह रहे थे। बद्दो का पुत्र का दिल्ली में ही एडमिशन है। यह खुलासा बद्दो ने एसटीएफ को पूछताछ के दौरान किया है। एसटीएफ के सामने बद्दो ने यह भी बताया कि सुकरमपाल भगत, धर्मेन्द्र उर्फ लाला, एक बिजनौर का शूटर अरुण वर्मा उसके लिए ही कार्य करते हैं।
निशाने पर था योगेश वर्मा
एसटीएफ की टीम के साथ पूछताछ में यह भी स्पष्ट हो गया बद्दो के निशाने पर जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर ही नहीं, बल्कि हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा भी थे। योगेश वर्मा जमीन की खरीद-फरोख्त के मामलों में पहले पाटर्नर थे, लेकिन बाद में रुपए लेन-देन को लेकर आपस में ऐसी तलवार खिंसी खींचतान बढ़ गई थी। बाइपास पर कुछ जमीन थी, जिसको लेकर मनमुटाव पैदा हुआ था। वर्तमान में भी एक बिल्डर ने साढ़े तीन करोड़ का बद्दो के साथ घपला कर दिया है, जिसके साथ नया विवाद पैदा हुआ है। इस बिल्डर का नाम बद्दो ने एसटीएफ के सामने सार्वजनिक नहीं किया है।


Comments

Popular posts from this blog

'जनवाणी' का शानदार आगाज

जल्द ही वेस्ट यूपी के सबसे बडे महानगर मेरठ से प्रकाशित होने जा रहे हिन्दी दैनिक जनवाणी का शनिवार को शानदार आगाज हो गया। रोड शो को गॉडविन मीडिया के निदेशक श्री जितेन्द्र वाधवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में तीन सौ से अधिक लोग शामिल थे तथा दो दर्जन गाडियां मौजूद थी। करीब एक सौ युवक बाइकों पर सवार थे। पूरे शहर में रोड शो चला, जिसमें लोगों को बताया गया कि गॉडविन ग्रुप जल्द आपके द्वार हिन्दी दैनिक जनवाणी अखबार लेकर पहुंच रहे है, जिसमें हर वर्ग के लिए भरपूर पठनीय सामग्री मौजूद होगी। समाचार पत्र मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, मुजफरनगर व देहरादून, हरिद्वार से एक साथ लॉच किया जायेगा। अखबारों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्वता के इस दौर में गॉडविन ग्रुप ने खबरों की दुनिया के टॉप चेहरों को चुना है, जिन दिग्गजों की बेबाक लेखनी कभी दैनिक जागरण, अमर उजाला या फिर हिन्दुस्तान समाचार पत्रों में पाठकों को 

महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ पर जलाभिषेक कर शांति सद्भाव की प्रार्थनाए की गई । महिला श्रद्धालु सुबह से ही औघड़नाथ और पुरामहादेव मंदिर पर कतार में लग गई थी । औघड़नाथ मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्राचीन औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी । इस मंदिर की भव्यता को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की थी तथा कहा था कि यह उनका सौभाग्य है कि औघड़नाथ मंदिर में उन्हें पूजा करने का मौका मिला ।इसी तरह से बागपत के बलेनी में स्थित पुरा महादेव मंदिर का भी इतिहास बेहद प्राचीन है ।कहा जाता है कि भगवान परशुराम ने पुरा महादेव मंदिर की स्थापना की थी तथा वहीं पर लंबे समय तक तप किया था । इसी वजह से पुरा महादेव मंदिर भी देशभर में ही नहीं, बल्कि दुनिया में वह विशेष महत्व रखता है ।मेरठ के औघड़नाथ मंदिर और बागपत के बालैनी पुरामहादेव मंदिर दोनों में ही दूर-दराज से लोग दर्शन करने और मनोकामना पूरी करने के लिए आते ...

पाकी का कंपाउंडिंग मानचित्र निरस्त, गिरेगी बिल्डिंग

शताब्दीनगर डिवाइडर रोड पर हुआ है फैक्ट्री का निर्माण   मेरठ की पाकी इंटरप्राइजेज की शताब्दीनगर स्थित बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण(एमडीए) ने निरस्त कर दिया है। प्राधिकरण में पाकी इंटरप्राइजेज की बिल्डिंग का कंपाउंडिंग मानचित्र दाखिल किया गया था, जिसकी जांच पड़ताल के बाद प्राधिकरण इंजीनियरों ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। दरअसल, तीन हजार वर्ग मीटर जमीन में शताब्दीनगर स्थित डिवाइडर पर अचार की फैक्ट्री बनाई जा रही है। यह फैक्ट्री पंकज गोयल की बताई गई है। इंजीनियरों की टीम ने जो कंपाउंडिंग मानचित्र मेरठ विकास प्राधिकरण में दाखिल किया गया था, उसकी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, जिसमें लिंटर के आगे निकाले गए छज्जे पर तीन मंजिल तक बिल्डिंग उठा दी गई है, जो नियमविरुद्ध है। इसी वजह से पूरी बिल्डिंग को कंपाउंडिंग के दायरे से बाहर कर दिया गया हैं। यही नहीं, सर्विस रोड पर फैक्ट्री मालिक ने टॉयलेट के टैंक बना दिए। इसका उल्लेख भी इंजीनियरों ने अपनी रिपोर्ट में किया हैं। इस वजह से भी कंपाउंडिंग के मानचित्र को निरस्त करना बताया जा रहा है। फिर फैक्ट्री के चारों दिशाओं में दमकल व...