दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ यौन शोषण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची के साथ ये शर्मनाक हरकत करने वाला कोई और नहीं बल्कि स्कूल के ही हंसराज नाम का एक टीचर है। छात्रा के परिजनों के मुताबिक घटना शनिवार शाम की है जब छुट्टी के बाद स्कूल के एक टीचर ने क्लास का दरवाजा बन्द करके उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की। छात्रा किसी तरह अपनी इज्जत बचा कर घर वापस लौटी और फिर उसके परिवार ने इस बाबत श्रीनिवास पुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन आरोपी टीचर के खिलाफ कोई कार्रवाई ना किये जाने के खिलाफ छात्रा के परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। स्कूल कैंपस में जमकर हुई पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर हंसराज को गिरफ्तार कर लिया है औऱ उससे पूछताछ कर रही है।
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को टाइम्स मैगज़ीन ने सदी की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी है। इंदिरा गांधी को टाइम मैगज़ीन ने 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नौंवा स्थान दिया है। वहीं इस लिस्ट में मदर टेरेसा को 22वां स्थान दिया गया है। मैगजीन के मुताबिक, इंदिरा गांधी के शासन काल के दौरान देश ने आर्थिक मंदी, सूखा और भ्रष्टाचार का दौर देखा, तो वहीं उन्हीं के शासनकाल में देश ने पहला परमाणु परीक्षण किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ युद्व हुआ और उन्हीं के दिशा निर्देश में एक नये देश बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इस लिस्ट में इस सूची में सबसे पहला नाम है अमेरिकी महिला जेन एडम्स का है, जिन्होंने महिलाओं के वोट देने के अधिकार की वकालत की थी। साथ ही, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को छठें स्थान पर जगह दी गई है।
Comments
Post a Comment